तेलंगाना में हथियार साफ करते समय ‘गलती से गोली चलने’ से पुलिसकर्मी की मौत

तेलंगाना में हथियार साफ करते समय 'गलती से गोली चलने' से पुलिसकर्मी की मौत

तेलंगाना में हथियार साफ करते समय ‘गलती से गोली चलने’ से पुलिसकर्मी की मौत
Modified Date: September 18, 2026 / 04:43 pm IST
Published Date: September 18, 2026 4:43 pm IST

हैदराबाद, 18 सितंबर (भाषा) तेलंगाना के निजामाबाद जिले में शुक्रवार सुबह सफाई के दौरान सर्विस पिस्तौल से कथित तौर पर गोली चलने से एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना निजामाबाद पुलिस मुख्यालय में तब हुई जब रिजर्व निरीक्षक एच सतीश (41) हथियार की सफाई कर रहे थे और इस दौरान दुर्घटनावश गोली चल गई।

अधिकारी ने बताया कि ‘‘रिजर्व निरीक्षक रात्रि गश्त के बाद मुख्यालय आये थे और वह पिस्तौल की सफाई कर रहे थे, तभी यह दुर्घटनावश चल गयी और परिणामस्वरूप उनकी मौत हो गयी ।’’

इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि निजामाबाद पुलिस आयुक्त पी. साई चैतन्य मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

भाषा रंजन पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में