जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में पुलिसकर्मी शहीद

Ads

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में पुलिसकर्मी शहीद

  •  
  • Publish Date - October 2, 2022 / 03:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

श्रीनगर, दो अक्टूबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के दल पर आतंकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया, जबकि सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हमले की घटना दक्षिणी कश्मीर जिले के पिंगलाना इलाके में हुई।

कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘पुलवामा के पिंगलाना में सीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्त दल पर आतंकियों ने गोलीबारी की। इस आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।’’

पुलिस ने कहा कि अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को मौके पर रवाना किया गया है और इलाके की घेराबंदी की जा रही है।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप