पंजाब में गोलीबारी में पुलिसकर्मी की मौत, दो अन्य घायल

Ads

पंजाब में गोलीबारी में पुलिसकर्मी की मौत, दो अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - November 23, 2023 / 08:47 AM IST,
    Updated On - November 23, 2023 / 08:47 AM IST

चंडीगढ़, 23 नवंबर (भाषा) पंजाब के कपूरथला जिले में ‘निहंगों’ के एक समूह की गोलीबारी में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने फोन पर बताया कि घटना उस वक्त हुई जब पुलिसकर्मी कुछ निहंगों (पारंपरिक हथियार धारण करने वाले सिख) के खिलाफ दर्ज एक मामले में उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सुल्तानपुर लोधी पहुंचे थे।

कपूरथला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) तेजबीर सिंह हुंडल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुलिसकर्मी सड़क पर खड़े थे तभी निहंगों ने उन पर गोलियां चला दीं।

अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में एक कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना