राइफल की सफाई के दौरान गोली चलने से पुलिसकर्मी की मौत

Ads

राइफल की सफाई के दौरान गोली चलने से पुलिसकर्मी की मौत

  •  
  • Publish Date - March 22, 2021 / 02:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

लुधियाना, 22 मार्च (भाषा) पंजाब के लुधियाना में सोमवार को राइफल की सफाई के दौरान अचानक गोली चल जाने से एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल जोगिंदर सिंह प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन की सुरक्षा ड्यूटी से संबद्ध थे।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जतिंदर कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यहां टैगोर नगर स्थित सरीन के निवास पर सिंह अपनी एके 47 राइफल की सफाई कर रहे थे कि तभी अचानक गोली चल गई जो उनके सिर के आर-पार चली गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कांस्टेबल की मौत हो गई।

भाषा

राजकुमार नेत्रपाल

नेत्रपाल