पोर्टल सुचारू रूप से काम कर रहा, छात्रों ने 3.87 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं मांगीं : सीबीएसई

पोर्टल सुचारू रूप से काम कर रहा, छात्रों ने 3.87 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं मांगीं : सीबीएसई

पोर्टल सुचारू रूप से काम कर रहा, छात्रों ने 3.87 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं मांगीं : सीबीएसई
Modified Date: May 21, 2026 / 12:38 am IST
Published Date: May 21, 2026 12:38 am IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कहा कि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतियां प्राप्त करने के लिए उसका ऑनलाइन पोर्टल “सुचारू रूप से काम कर रहा है” और छात्र सफलतापूर्वक आवेदन जमा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बोर्ड ने कहा कि 20 मई की शाम 7:30 बजे तक, पोर्टल खुलने के महज तीन घंटे के भीतर स्कैन की गई 3,87,399 उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 1,27,146 आवेदन सफलतापूर्वक जमा किए जा चुके हैं।

बोर्ड ने कहा, “कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतियां प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल अब सुचारू रूप से काम कर रहा है और आवेदन सफलतापूर्वक जमा किए जा रहे हैं।”

उसने कहा, “20 मई को शाम 7:30 बजे तक यानी पोर्टल खुलने के तीन घंटे के भीतर स्कैन की गई 3,87,399 उत्तर पुस्तिकाओं को प्राप्त करने के लिए 1,27,146 आवेदन सफलतापूर्वक जमा किए गए।”

बोर्ड ने कहा कि छात्र संबंधित वेबसाइट के लिंक के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठाना जारी रख सकते हैं।

भाषा सुमित पारुल

पारुल


लेखक के बारे में