Uttarakhand Minister Portfolio News: मंत्रियों के विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, इस सीनियर मिनिस्टर के पास पहुंचा कृषि मंत्रालय, ये विभाग खुद देखेंगे सीएम

Ads

Uttarakhand Minister Portfolio News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद रविवार को मंत्रियों के विभागीय बंटवारे का ऐलान किया।

  •  
  • Publish Date - March 22, 2026 / 09:41 PM IST,
    Updated On - March 22, 2026 / 09:42 PM IST

Uttarakhand Minister Portfolio News || Image- IBC24 news File

HIGHLIGHTS
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों के विभागीय बंटवारे का ऐलान कर दिया है।
  • सीएम धामी ने कई महत्वूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने नियंत्रण में रखे हैं।
  • अन्य विभागों का बंटवारा मंत्रियों के बीच किया गया है, ताकि विभागीय कार्य प्रभावी ढंग से क्रियान्वित हो सकें।

Uttarakhand Minister Portfolio News: देहरादून: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज यानी रविवार को मंत्रियों के विभागीय बंटवारे का ऐलान कर दिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कई महत्वूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने नियंत्रण में रखे हैं। सीएम धामी अब सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग देखेंगे। ये विभाग शासन संचालन की रीढ़ माने जाते हैं और प्रशासनिक फैसलों तथा कानून-व्यवस्था पर सीधा प्रभाव डालते हैं। इसके अलावा अन्य विभागों का बंटवारा मंत्रियों के बीच किया गया है, ताकि विभागीय कार्य प्रभावी ढंग से क्रियान्वित हो सकें और विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर लाया जा सके।

मंत्रिमंडल में पांच मंत्री किए गए थे शामिल

सीएम धामी ने हाल ही में कैबिनेट का विस्तार करते हुए विधायक खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। मंत्रिमंडल में पिछले समय से रिक्त पदों को भरते हुए यह बंटवारा किया गया है। वहीं विश्लेषकों के अनुसार, मुख्यमंत्री द्वारा प्रमुख प्रशासनिक विभाग अपने पास रखना रणनीतिक कदम है, (Uttarakhand Minister Portfolio News) जिससे शासन की मुख्य कमान उनके नियंत्रण में बनी रहे। वहीं अन्य विभाग मंत्रियों को सौंपकर कार्यों का प्रभावी और संतुलित वितरण सुनिश्चित किया गया है।

सीएम के पास है कौन-कौन विभाग?

मुख्यमंत्री धामी के पास मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं अखिल भारतीय सेवाओं का स्थापना विषयक कार्य, सर्तकता, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जन सेवा, सचिवालय प्रशासन, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, सूचना, गृह, कारागार, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड एवं अर्द्ध सैनिक कल्याण, राजस्व, औद्योगिक विकास, औद्योगिक विकास (खनन), (Uttarakhand Minister Portfolio News)  श्रम, पेयजल, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा, आबकारी, न्याय, नागरिक उड्डयन, वित्त, वाणिज्य कर, स्टाम्प एवं निबन्धन और आवास विभाग की जिम्मेदारी है।

इन्हे भी पढ़ें:-