नयी दिल्ली, vice president election result : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को जगदीप धनखड़ को देश का अगला उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी और कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनके लंबे और समृद्ध अनुभव से देश लाभान्वित होगा।
यह भी पढ़ेंः स्कूलों में मुर्गा बनाने के पीछे ये था फंड़ा, जानकर आप भी कहेंगे कि भला ऐसे कैसे हो सकता है?
vice president election result धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुनाव में विजेता घोषित किया गया। धनखड़ को 528 वोट मिले जबकि विपक्षी दलों की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने 182 वोट हासिल किए। धनखड़, एम वेंकैया नायडू का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म होगा।
यह भी पढ़ेंः Share Market: इस शेयर ने निवेशकों को दिया 75 फीसदी का रिटर्न, मात्र 10 रुपये से शुरु हुए थे स्टॉक के दाम
राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर जगदीप धनखड़ को बधाई। सार्वजनिक जीवन के आपके लंबे और समृद्ध अनुभव से राष्ट्र को लाभ होगा। सार्थक और सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’