प्रधानमंत्री मोदी फरवरी में दो बार ओडिशा का दौरा कर सकते हैं

Ads

प्रधानमंत्री मोदी फरवरी में दो बार ओडिशा का दौरा कर सकते हैं

  •  
  • Publish Date - January 28, 2024 / 04:42 PM IST,
    Updated On - January 28, 2024 / 09:00 PM IST

भुवनेश्वर, 28 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फरवरी में दो बार ओडिशा का दौरा करने की संभावना है। भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने रविवार को यह जानकारी दी।

सामल ने कहा कि मोदी का तीन फरवरी को ओडिशा के संबलपुर जाने और एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री 10 फरवरी को भी राज्य की राजधानी का दौरा कर सकते हैं, जब भाजपा यहां अपना राष्ट्रीय महिला सम्मेलन आयोजित करेगी।

सामल ने कहा, ‘‘पार्टी ने फरवरी में दो महिला सम्मेलन आयोजित करने का फैसला किया है, एक मध्य प्रदेश में और दूसरा ओडिशा में। प्रधानमंत्री 10 फरवरी को ओडिशा में महिला सम्मेलन में भाग ले सकते हैं। प्रधानमंत्री ने इसमें भाग लेने के लिए अपनी सहमति दे दी है।’’

उन्होंने कहा कि 10 फरवरी के कार्यक्रम का विवरण जल्द ही घोषित किया जाएगा।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश