प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहली सरकार के शपथ समारोह के लिए ब्रिगेड ग्राउंड पहुंचे
प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहली सरकार के शपथ समारोह के लिए ब्रिगेड ग्राउंड पहुंचे
(फोटो के साथ)
कोलकाता, नौ मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे।
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए शुभेंदु अधिकारी के साथ पहुंचे मोदी का जोरदार स्वागत किया गया।
‘जय श्री राम’ के नारों के बीच मोदी खुले वाहन पर सवार होकर समारोह स्थल में दाखिल हुए और हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया।
प्रधानमंत्री सुबह करीब दस बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिये रेस कोर्स मैदान पहुंचे, जहां से वह सड़क मार्ग से समारोह स्थल पर पहुंचे।
सुबह से ही हजारों भाजपा समर्थक शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनने के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड में जमा होने लगे।
भाजपा ने 294-सदस्यीय विधानसभा में 207 सीट जीतकर राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत किया है।
भाषा
खारी सुरेश
सुरेश

Facebook


