नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने एक निजी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के खिलाफ महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण दिल्ली से संचालित एक निजी कंपनी की पूर्व इंटर्न की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है जिसने अपनी शिकायत में यौन उत्पीड़न, धमकाने और अधिकारों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार, महिला ने कंपनी में अपनी इंटर्नशिप अवधि के दौरान सीईओ पर अनुचित व्यवहार, मानसिक उत्पीड़न और शत्रुतापूर्ण कार्य वातावरण बनाने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी द्वारा उसे धमकाया गया और बार-बार दुर्व्यवहार किया गया, जिसके कारण उसे पुलिस के पास आना पड़ा।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के तहत संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
पुलिस ने कहा कि वे आरोपों से संबंधित सभी तथ्यों और परिस्थितियों की पुष्टि कर रहे हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
भाषा नोमान नोमान वैभव
वैभव