प्रियंका गांधी ने पद्मश्री चेरुवायल रमन से मुलाकात की

Ads

प्रियंका गांधी ने पद्मश्री चेरुवायल रमन से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - September 15, 2025 / 09:33 PM IST,
    Updated On - September 15, 2025 / 09:33 PM IST

वायनाड (केरल), 15 सितंबर (भाषा) कांग्रेस नेता एवं वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को पद्मश्री से सम्मानित चेरुवायल रमन से मानंतवाड़ी स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, उन्होंने रमन के घर पर लगभग ढाई घंटे बिताए।

रमन आदिवासी समुदाय से संबंध रखते हैं और धान उत्पादक किसान हैं। वह कृषि, विशेषकर धान की खेती के अपने गहन ज्ञान के लिए ‘नेल्लाचन’ के नाम से प्रसिद्ध हैं।

वह धान की 50 से ज्यादा स्वदेशी किस्मों का संरक्षण करते हैं।

इस वर्ष, उन्हें केरल कृषि विश्वविद्यालय द्वारा ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ के रूप में नियुक्त किया गया है और वह छात्रों को पारंपरिक कृषि पद्धतियों के बारे में पढ़ाते हैं।

प्रियंका ने काफी दूर तक फैले धान के खेतों का भ्रमण किया और पारंपरिक कृषि पद्धतियों का अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय लोकगीत भी सुने।

बाद में, उन्होंने लगभग विभिन्न प्रकार के साठ बीजों के बारे में जानकारी हासिल की और खेती के तौर-तरीकों के बारे में जानकारी ली।

वहां से रवाना होने से पहले उन्होंने रमन के घर पर रखे आदिवासी समुदाय के पारंपरिक धनुष-बाण का भी अभ्यास किया।

प्रियंका एक सप्ताह के दौरे पर वायनाड में हैं।

उन्होंने रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के सांस्कृतिक, साहित्यिक और धार्मिक क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की।

भाषा सुरेश माधव

माधव