कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- CAA प्रदर्शन के दौरान पुलिस-प्रशासन ने फैलाई अराजकता

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- CAA प्रदर्शन के दौरान पुलिस-प्रशासन ने फैलाई अराजकता

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- CAA प्रदर्शन के दौरान पुलिस-प्रशासन ने फैलाई अराजकता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: December 30, 2019 11:52 am IST

लखनऊ। कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रेस कांफ्रेंस कर योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस और जिला प्रशासन ने जमकर अराजकता फैलाई। जिसके कारण लोगों की जान गई।

Read More News:CAA और NRC का फायदा बताने गए बीजेपी नेता को स्थानीय लोगों ने जमकर प…

प्रियंका ने इसके पीछे योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह तब हुआ जब मुख्यमंत्री ने ‘बदला’ लेने वाला बयान दिया। पुलिस और जिला प्रशासन इसी बयान पर काम कर रही है।

Read More News:CM भूपेश बघेल ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- जिनकी जमानत जब्त होती है,…

उन्होंने आगे कहा कि यह देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान दिया हो। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस उन सभी लोगों का समर्थन करेगी और विरोध-प्रदर्शन के आरोप में जेल भेजे गए आरोपियों की लड़ाई लड़ेगा।

Read More News:ट्रेन में स्टंट करते सामने आया युवक का दिल दहला देने वाला वीडियो, स…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीखी आलोचना करते हुए प्रियंका ने कहा कि सीएम योगी भगवा धारण किया है। यह भगवा उनका नहीं है। भगवा हिंदुस्तान की आध्यात्मिक संस्कृति और हिन्दू धर्म का प्रतीक है। कृष्ण, राम और शिव के देश में हिंसा और बदले की जगह नहीं है। महाभारत में भी कृष्ण ने रण क्षेत्र में बदला लेने की बात नहीं की। बदले की भावना इस देश की परंपरा नहीं रही है। यह देश प्रेम, करुणा और अहिंसा की बात करता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह बात मुख्यमंत्री को समझनी चाहिए।

Read More News:पूर्व मुख्यमंत्री का सनसनीखेज दावा, कहा- सरकार के खिलाफ हैं पार्टी ..

 


लेखक के बारे में