प्रियंका गांधी असम पहुंचीं, कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए करेंगी बैठकें

Ads

प्रियंका गांधी असम पहुंचीं, कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए करेंगी बैठकें

  •  
  • Publish Date - February 19, 2026 / 12:55 PM IST,
    Updated On - February 19, 2026 / 12:55 PM IST

गुवाहाटी, 19 फरवरी (भाषा) कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा असम के दो दिवसीय दौरे के तहत बृहस्पतिवार को गुवाहाटी पहुंचीं और इस दौरान वह राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए कई बैठकें करेंगी।

वाद्रा 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए मार्च-अप्रैल में होने वाले चुनाव के वास्ते पार्टी की ‘स्क्रीनिंग कमेटी’ की अध्यक्ष हैं।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

हवाई अड्डे से वह नीलाचल पहाड़ियों पर स्थित कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करने गईं।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के नेताओं के अनुसार, वायनाड से सांसद वाद्रा पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्यों से मुलाकात करेंगी और विधायकों, जिला अध्यक्षों तथा सांसदों के साथ व्यक्तिगत बैठकें करेंगी।

वह बृहस्पतिवार को बाद में, राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ ‘‘आरोपपत्र’’ जारी करेंगी।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल