गौतमबुद्ध नगर जिले के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार महिलाएं मुक्त कराई गईं
गौतमबुद्ध नगर जिले के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार महिलाएं मुक्त कराई गईं
नोएडा (उप्र), 18 सितंबर (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले की बिसरख थाना पुलिस ने जीडीए कॉलोनी के एक होटल से कथित तौर पर संचालित देह व्यापार का भंडाफोड़ कर चार महिलाओं को मुक्त कराया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से होटल का मालिक फरार है।
बिसरख के थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को को गौर सिटी के नजदीक स्थित जीडीए कॉलोनी में बने एक होटल से देह व्यापार करने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान चार महिलाएं मिलीं जिनकी उम्र क्रमश: 21, 49, 24 और 21 वर्ष है।
सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिलाओं ने बताया कि होटल का मालिक विजयनगर के डूंडाहेड़ा गांव निवासी रोहित कुमार रूप रामू उनसे जबरन देह व्यापार करवाता है और मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिलाओं को उनके परिजनों के पास भेज दिया है जबकि होटल मालिक फरार है एवं उसकी तलाश की जा रही है।
भाषा सं. रंजन धीरज
धीरज

Facebook


