जयपुर, 27 फरवरी (भाषा) आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को यहां भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन मार्च नारायण सिंह तिराहे से शुरू हुआ और भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ा।
आप के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी का मुख्य मकसद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राजनीति में आगे बढ़ने से रोकना है।
भाषा कुंज रंजन
रंजन