बिहार में ट्रेन रोकने की कोशिश, रायपुर में बंद कराने निकले 6 गिरफ्तार

बिहार में ट्रेन रोकने की कोशिश, रायपुर में बंद कराने निकले 6 गिरफ्तार

बिहार में ट्रेन रोकने की कोशिश, रायपुर में बंद कराने निकले 6 गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: April 10, 2018 7:16 am IST

रायपुर। दलितों के भारत बंद के विरोध में भड़की हिंसा के खिलाफ मंगलवार को एक बार फिर भारत बंद का ऐलान किया गया है। प्रशासन ने पिछले बंद के दौरान भड़की हिंसा से सबक लेते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। संवेनशील इलाकों में फोर्स की तैनाती के साथ कई इलाकों में धारा 144 लागू किया गया है। इसी च बिहार के आरा में ट्रेन रोकने की घटना सामने आई है।

ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया से थमा पूरा देश, कई राज्यों में मोबाइल-इंटरनेट ठप

 

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में गहरी खाई में गिरी स्कूल बस,23 बच्चों की मौत

मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में ऐहतियातन इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दिया गया है। यूपी के कई जिलों में कर्प्यू लगा है। राजस्थान में एक दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद रखी गई है।  

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बंद बेअसर रहा है। लाखे नगर इलाके में बंद कराने निकले 6 लोगों को पुलिस ने गिफ्तार किया है। बंद कराने निकले सभी युवक आरक्षण मुक्ति मोर्चा के सदस्य हैं। 

 

वहीं लोरमी में बंद के समर्थन में सुबह से ही व्यावसायी अपने दुकान बंद रखे थे। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में