पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 80 नए मामले सामने आए

Ads

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 80 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - August 27, 2021 / 12:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

पुडुचेरी, 27 अगस्त (भाषा) केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 80 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,23,231 हो गई जबकि संक्रमण दर 2.67 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलू ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ये नये मामले 2,991 नमूनों को जांच के बाद सामने आए। पुडुचेरी में 48, माहे में 15, कराईकल में 14 और यानम में तीन नए मामले सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि संक्रमण की दर 2.67 प्रतिशत है, जो बृहस्पतिवार को 3.18 प्रतिशत थी। उन्होंने बताया कि मृत्य दर 1.47 प्रतिशत और संक्रमण से ठीक होने की दर 97.91 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 768 है।

श्रीरामुलू ने कहा कि शुक्रवार पूर्वाह्न 10 बजे को समाप्त पिछले 24 घंटे के दौरान लगभग 79 मरीज संक्रमण से ठीक हुए जिससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या 1,20,654 हो गई है। लगातार दूसरे दिन मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। मृतकों की कुल संख्या 1,809 है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अब तक 16.24 लाख नमूनों की जांच कर चुका है जिसमें से 13.78 लाख की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।

भाषा जोहेब अमित

अमित