पंजाब: एक किलो ‘आइस’ और एक किलो हेरोइन जब्त, तीन लोग गिरफ्तार
पंजाब: एक किलो ‘आइस’ और एक किलो हेरोइन जब्त, तीन लोग गिरफ्तार
चंडीगढ़, छह नवंबर (भाषा) पंजाब पुलिस ने एक किलोग्राम ‘मेथामेफ्टामाइन’ और एक किलोग्राम हेरोइन बरामद करने के साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मेथामेफ्टामाइन को ‘आइस’ या फिर ‘क्रिस्टल मेथ’ के नाम से भी जाना जाता है, जो एक तरीके का मादक पदार्थ है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन लोगों की पहचान अमृतसर के भकना कलां गांव के रहने वाले करणदीप सिंह (22), तरनतारन के चोहला साहिब गांव के रहने वाले जीवन सिंह (19) और मनजिंदर सिंह (21) के रूप में हुई है।
अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अमृतसर के अजनाला रोड पर पुली सुआ के पास जांच चौकी बनाई और आरोपियों की कार से मादक पदार्थ बरामद करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि करणदीप छह साल बाद पंजाब लौटने से पहले दुबई और मॉस्को में रह रहा था।
यादव ने बताया कि लौटने के बाद करणदीप ने विभिन्न सोशल मीडिया ऐप का उपयोग कर पाकिस्तान में बैठे मादक पदार्थ तस्करों के साथ संपर्क स्थापित किया और सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि करणदीप अमृतसर और उसके पड़ोसी जिलों में मादक पदार्थ की तस्करी करता था।
अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे तस्कर मादक पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करते थे।
उन्होंने बताया कि करणदीप विदेश में बैठे गैंगस्टर गुरदेव उर्फ जैसल के संपर्क में भी था।
यादव ने बताया कि जैसल कनाडा के आतंकवादी लखबीर उर्फ लांडा और सतबीर सिंह उर्फ सत्ता का मुख्य गुर्गा है।
उन्होंने बताया कि ये दोनों तरनतारन के सरहाली थाने पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले और पंजाब में लक्षित हत्याओं की कई साजिशों के कथित मास्टरमाइंड हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये तस्करों के खिलाफ अमृतसर हवाई अड्डा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उनके बीच संबंधों की जांच की जा रही है।
भाषा जितेंद्र नरेश
नरेश
लेखक के बारे में
Web Title: पंजाब: एक किलो ‘आइस’ और एक किलो हेरोइन जब्त, तीन लोग गिरफ्तार

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm