पटियाला (पंजाब), 27 सितंबर (भाषा) चितकारा विश्वविद्यालय ने परिसर में दो छात्राओं की आत्महत्या संबंधी अपुष्ट दावों को लेकर छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस की एक गाड़ी में आगजनी की घटना के एक दिन बाद शैक्षणिक गतिविधियां एक अक्टूबर तक रोकने की रविवार को घोषणा की।
पटियाला में राजपुरा के पास स्थित इस निजी विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि दो अक्टूबर को राष्ट्रीय अवकाश और उसके बाद सप्ताहांत होने के कारण नियमित कक्षाएं पांच अक्टूबर से फिर शुरू होंगी।
उन्होंने बताया कि हालांकि शिक्षक और अन्य कर्मचारी प्रशासनिक कार्यों के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय आते रहेंगे।
भाषा आशीष अमित
अमित