पंजाब पुलिस विधानसभा चुनाव सुचारू रूप से कराना सुनिश्चित करेगी: डीजीपी वी के भावरा
पंजाब पुलिस विधानसभा चुनाव सुचारू रूप से कराना सुनिश्चित करेगी: डीजीपी वी के भावरा
चंडीगढ़, आठ जनवरी (भाषा) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी वीरेश कुमार भावरा पंजाब के नये पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किए गए हैं। शनिवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में इसकी जानकारी दी गई।
पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा से कुछ घंटों पहले यह आदेश आया है।
पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में विधानसभा चुनाव सुचारू रूप से संपन्न होना सुनिश्चित करेगी।
सुचारू चुनाव सुनिश्चित करने के अलावा, भावरा ने कहा कि उनका ध्यान राज्य से मादक पदार्थ के खतरे और आतंकवाद को खत्म करने पर होगा।
डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस अपराधों की जांच के लिए तकनीक का अधिकतम इस्तेमाल करेगी।
भाषा
नेहा शोभना
शोभना

Facebook


