पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 221 नये मामले सामने आये

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 221 नये मामले सामने आये

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण  के 221 नये मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: December 31, 2021 10:47 pm IST

चंडीगढ़, 31 दिसंबर (भाषा) पंजाब में शुक्रवार को कोविड-19 के 221 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,04,810 हो गई। एक मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बृहस्पतिवार को, राज्य में संक्रमण के 167 नये मामले सामने आये थे। बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को राज्य में एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत भी हुई जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 16,645 हो गई। राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 767 हो गई जो एक दिन पहले 582 थी।

बुलेटिन में कहा गया है कि तीस और व्यक्ति संक्रमण से ठीक हो गए हैं जिससे अभी तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 5,87,398 हो गई है।

इस बीच, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कोविड-19 संक्रमण के 49 नये मामले सामने आये जिससे यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65,895 हो गई। मृतक संख्या 1,079 है। पिछले 24 घंटे में यहां किसी की भी संक्रमण से मौत होने की सूचना नहीं है।

चंडीगढ़ में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 170 हो गई जो बृहस्पतिवार को 129 थी। अभी तक ठीक हुए लोगों की संख्या 64,646 है।

भाषा अमित देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में