पंजाब के पेट्रोल पंप मालिकों ने भंडार संकट का दावा किया

पंजाब के पेट्रोल पंप मालिकों ने भंडार संकट का दावा किया

पंजाब के पेट्रोल पंप मालिकों ने भंडार संकट का दावा किया
Modified Date: May 21, 2026 / 01:08 am IST
Published Date: May 21, 2026 1:08 am IST

चंडीगढ़, 20 मई (भाषा) पंजाब में पेट्रोल पंप मालिकों ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राज्य के पेट्रोल पंप पर ‘‘भंडार खत्म होने के बाद उसमें फिर से ईंधन की भरने के संकट’’ को दूर करने के लिए उनके हस्तक्षेप की मांग की है।

उन्होंने बताया कि अपने-अपने खातों में पर्याप्त अग्रिम धनराशि बनाए रखने के बावजूद, ईंधन की आपूर्ति में लगातार देरी और रुकावट आ रही है, जिससे राज्य में कई पेट्रोल पंप के संचालन में कठिनाइयां और उपलब्धता की कमी हो रही है।

‘पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन’ (पीपीडीए) के अध्यक्ष अशोक सचदेवा ने कहा कि उन्होंने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उनसे हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

भाषा यासिर जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में