जुदा हो गई वडाली ब्रदर्स की जोड़ी, प्यारेलाल वडाली का हार्ट अटैक से निधन

Ads

जुदा हो गई वडाली ब्रदर्स की जोड़ी, प्यारेलाल वडाली का हार्ट अटैक से निधन

  •  
  • Publish Date - March 10, 2018 / 03:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

मशहूर पंजाबी सूफी गायक वडाली ब्रदर्स की जोड़ी अब जुदा हो गई है, प्यारेलाल वडाली का अमृतसर में हार्ट अटैक से निधन हो गया है. प्यारेलाल किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था.

  

प्यारेलाल वडाली पूरनचंद वडाली के छोटे भाई थे, तू माने या ना माने दिलदारा, रे रंगरेज, ये गाना वडाली ब्रदर्स के सबसे हीट गानों में रहा है. प्यारेलाल वडाली लोगों के जहन में गाना जिंदा कर खुद मौत की नींद में समा गए. 

  

देश के साथ दुनियाभर के वडाली ब्रदर्स के चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल ने प्यारेलाल वडाली के निधन पर दुख जताया है उन्हें ट्विटर पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित किया है. 

 

 

वेब डेस्क, IBC24