राफेल डील पर जेटली बोले-रद्द नहीं होगी डील, कैग के पास है कीमतों का ब्योरा, इंतजार करें

Ads

राफेल डील पर जेटली बोले-रद्द नहीं होगी डील, कैग के पास है कीमतों का ब्योरा, इंतजार करें

  •  
  • Publish Date - September 23, 2018 / 10:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

नई दिल्ली। राफेल डील पर देश में मचे घमासान के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली का बयान सामने आया है। जेटली ने किसी भी तरह के घोटाले के आरोप को नकारते हुए कहा है कि इन आरोपों के बावजूद राफेल डील रद्द नहीं होगी।

पढ़ें- स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, तीन लड़कियां और 6 लड़के गिरफ्तार

जेटली ने बयान दिया है कि सवाल विमानों के कम या ज्यादा कीमतों का है तो ये सारे आंकड़े नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के सामने हैं। कांग्रेस भी कैग के पास गई है। उन्होंने कहा कि हम कैग की रिपोर्ट की प्रतीक्षा करेंगे। कैग आंकड़ों के मामले में विशेषज्ञ संस्था है।राफेल विमान की कीमतों को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए जेटली ने कहा कि फ्रांस और भारत के बीच गोपनीय समझौता पूर्व की यूपीए सरकार के दौरान हुआ था और इस समझौते पर पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के हस्ताक्षर हैं।

पढ़ें- ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सजा से बचने मॉडल ने दिया हमबिस्तर होने का ऑफर, 18 महीने की जेल

अरुण जेटली ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद के बयान की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें आश्चर्य नहीं होगा कि सारी बातें सोच समझ कर कही गई हों। उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी 30 अगस्त को ट्वीट करते हैं कि आने वाले कुछ हफ्तों में इस मामले में कुछ धमाके होने वाले हैं। ये उनको (राहुल गांधी) कैसे मालूम कि ऐसा बयान आने वाला है? जेटली ने कहा कि इस तरह की जो जुगलबंदी है, मेरे पास कुछ सबूत नहीं है। लेकिन मन में प्रश्न खड़ा होता है।

 

वेब डेस्क, IBC24