शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए खुफिया आंकड़ों के एआई विश्लेषण पर दिया जोर

शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए खुफिया आंकड़ों के एआई विश्लेषण पर दिया जोर

शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए खुफिया आंकड़ों के एआई विश्लेषण पर दिया जोर
Modified Date: August 25, 2026 / 01:03 am IST
Published Date: August 25, 2026 1:03 am IST

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को घुसपैठ से सख्ती से निपटने का निर्देश देते हुए विभिन्न राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए खुफिया आंकड़ों के कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित विश्लेषण का सोमवार को आह्वान किया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दो दिवसीय नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (एनएसएस) सम्मेलन-2026 का उद्घाटन करते हुए शाह ने गृह मंत्रालय द्वारा तैयार की गई ‘प्रहार’ योजना के तहत आतंकवाद-रोधी नीति को लागू करने के लिए प्रशिक्षण पर भी जोर दिया।

बयान के अनुसार, गृह मंत्री ने एजेंसियों से भगोड़ों को वापस लाकर, अनुपस्थिति में मुकदमे के प्रावधानों का इस्तेमाल कर और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत आतंकवाद रोधी मामलों की जांच में व्यापक एवं एकीकृत दृष्टिकोण अपनाकर मुकदमों में तेजी लाने को कहा।

बयान में कहा गया, ‘‘गृह मंत्री ने निर्देश दिया कि विभिन्न राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) तैयार करने के संबंध में एमएसी (मल्टी एजेंसी सेंटर) के प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सूचनाओं का एआई आधारित विश्लेषण किया जाए। केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी एजेंसियों को घुसपैठ के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया।’’

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में