Chattarpur Love Story: महिला को हुआ पति के दोस्त से हुआ प्यार, कई सालों से लड़ा रही थी इश्क, पीड़ित युवक बोला- वो तो उसे राखी बांधती थी लेकिन..

Ads

महिला को हुआ पति के दोस्त से हुआ प्यार, कई सालों से लड़ा रही थी इश्क, Woman falls in love with husband's friend

  •  
  • Publish Date - September 18, 2026 / 10:37 PM IST,
    Updated On - September 18, 2026 / 10:37 PM IST

Chattarpur Love Story. Image Source- IBC24 Archive

छतरपुरः Chattarpur Love Story: मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को आशिकी का ऐसा भूत चढ़ा कि वह अपने पति के ही दोस्त को ही दिल बैठी। उसे अपने बच्चे का भी मोह नहीं रहा और वह प्रेमी के रहने के लिए पहुंच गई। फिलहाल पति ने पुलिस में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है। इधर पत्नी ने भी पुलिस को आवेदन दिया है। पुलिस मामले की तस्दीक कर रही है।

Chattarpur Love Story: मिली जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले के ईसानगर इलाके का है। प्रदुम सिंह नाम का युवक श्रीराम कॉलोनी में अपने बड़े भाई, माता, पत्नी और बच्चे के साथ रहते थे। इसी दौरान प्रदुम के करीबी दोस्त सुमित अग्रवाल का उनके घर आना-जाना था। कुछ समय बाद शिवानी की अपने पति के दोस्त से नजदीकियां बढ़ने की बात सामने आई। परिवार के अनुसार, महिला अपने पति के दोस्त को भाई मानती थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच संबंध होने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि महिला अब पति को छोड़कर उसके दोस्त के साथ रहने पहुंच गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पति प्रदुम ने ईसानगर थाने में आवेदन देकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। वहीं महिला की ओर से भी थाने में आवेदन दिए जाने की बात सामने आई है।

पति बोला- बेटा मेरे साथ रहेगा

मामले में पति प्रदुम का कहना है कि वह अपने बेटे को अपने साथ रखना चाहता है। उसने पुलिस के सामने बेटे को अपने साथ रखने की इच्छा जताई है। वहीं, महिला के अपने पति के दोस्त के साथ रहने के फैसले को लेकर परिवार में भी विवाद की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन लेकर मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।