Congress General Secretary Arrested/Image Credit: X Handle
Congress General Secretary Arrested: कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में शुक्रवार सुबह से ही सियासी ड्रामा देखने को मिल रहा है। कुछ देर पहले नंदीग्राम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को हत्या के एक पुराने मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं अब खबर निकलकर सामने आ रही है कि, मिलन प्रधान के बाद कांग्रेस महासचिव सुभाषिस भट्टाचार्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस ने लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए कहा, हम नंदीग्राम से इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार मिलन प्रधान और ऑब्जर्वर सुभाषिस भट्टाचार्य की गिरफ्तारी की निंदा करते हैं।
Congress General Secretary Arrested: बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को शुक्रवार को एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी उस समय हुई, जब नंदीग्राम उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट की उम्मीदवार संचिता डे प्रधान ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके ममता बनर्जी ने यहां कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया। पुलिस के मुताबिक, कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान एक पुराने हत्या मामले में आरोपी हैं।
Nandigram By-Election Update: ममता बनर्जी ने कहा, ‘हम नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेंगे ताकि इंडिया गठबंधन मजबूत हो सके। उनके पास एक अच्छा उम्मीदवार है, जिसको चुनाव में हम सपोर्ट करेंगे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह देश के व्यापक हित में है। रेजिनगर सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मैं बाद में फैसला करूंगी। असम में हम चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।’
ममता ने टीएमसी का सिंबल-नाम फ्रीज करने के फैसले पर चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। ममता ने कहा, ‘हम संवैधानिक पद का अनादर नहीं करते, लेकिन हमें लगता है कि आज हमारे लोकतांत्रिक इतिहास में एक काला दिन है। हमारे देश में जो हो रहा है वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, असंवैधानिक, अवैध, अलोकतांत्रिक और एक राजनीतिक दल के अहंकार को संतुष्ट करने के लिए पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण बदला है।’
इन्हें भी पढ़ें:-