रायबरेली में राहुल गांधी ने ‘दिशा’ समिति की बैठक की अध्यक्षता की; विधायक मनोज पांडेय का बहिर्गमन
रायबरेली में राहुल गांधी ने ‘दिशा’ समिति की बैठक की अध्यक्षता की; विधायक मनोज पांडेय का बहिर्गमन
रायबरेली (उप्र), 11 सितम्बर (भाषा) लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने जिले के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन, बृहस्पतिवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति 'दिशा' की बैठक की अध्यक्षता की।
यह बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में आयोजित हुई, जिसमें अमेठी के सांसद के. एल. शर्मा, राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान, ऊंचाहार से विधायक मनोज कुमार पांडेय ने यह कहते हुए बहिर्गमन कर दिया कि वह इसका बहिष्कार कर रहे हैं।
पूर्व सपा नेता पांडे को पार्टी के सिद्धांतों के विरुद्ध कार्य करने और राज्यसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने के आरोप में समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है।
पत्रकारों से बातचीत में पांडे ने बताया कि बैठक के दौरान उन्होंने बिहार में घटित एक घटना का मुद्दा उठाया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी और बैठक में उपस्थित अन्य सभी लोगों को एक लिखित प्रस्ताव सौंपा है, जिसमें प्रधानमंत्री की मां के अपमान की निंदा करने का अनुरोध किया गया है।
पांडे ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए दावा किया कि उन्होंने एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में आईसीयू बिस्तरों की कमी का समाधान नहीं किया है। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि सांसद बनने के बाद से राहुल गांधी ने संसद में कितनी बार रायबरेली की आवाज़ उठाई है।
उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को भारत निर्वाचन आयोग (चुनाव आयोग) पर लगाए गए अपने आरोपों के लिए देश से माफ़ी माँगनी चाहिए।
पांडे ने सवाल किया, 'राहुल गांधी बताएं कि 2024 से अब तक उन्होंने रायबरेली के लिए क्या कार्य किए हैं?'
भाषा सं जफर मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: रायबरेली में राहुल गांधी ने ‘दिशा’ समिति की बैठक की अध्यक्षता की; विधायक मनोज पांडेय का बहिर्गमन

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pmहमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं
30 Sept 2026 | 5:20 pm