Rahul Gandhi Changed DP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर डीपी बदल दी है। साथ ही उन्होंने हर देशवासी से ऐसा ही करने की अपील की है। इसके एक दिन बाद कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने अपने ट्वीटर अकाउंट की डीपी बदल ली। इस तस्वीर में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू हाथ में तिरंगा थामे दिखाई दे रहे हैं।
Read More:सलमान और आमिर को लेकर ये क्या बोल गई जान्हवी, सुनकर आप भी कहेंगे… पागल है क्या
राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट की डीपी बदलने के साथ ही इसे कैप्शन देकर शेयर किया और लिखा, “देश की शान है, हमारा तिरंगा। हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा।” कई यूजर्स ने राहुल गांधी की डीपी पर ‘जय हिंद’ लिखकर प्रतिक्रिया दी। जबकि, एक यूजर ने लिखा कि ये (राहुल गांधी) अप्रत्यक्ष तौर पर पीएम मोदी का समर्थन कर रहे हैं।
देश की शान है, हमारा तिरंगा
हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा pic.twitter.com/lhm0MWd3kM— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 3, 2022
Read More: किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा यह एप, जानें क्या क्या मिलेगी जानकारी
‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मजबूती देने के लिए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर डीपी बदली है। साथ ही उन्होंने फेसबुक पर लिखा, “आज दो अगस्त का दिन विशेष है, ऐसे समय में जब हम आजादी का अमृत उत्सव मना रहे हैं, हमारा देश ‘हर घर तिरंगा’ जैसे सामूहिक आंदोलन के लिए तैयार है। मैंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर डीपी बदल ली है और आप सभी से भी ऐसा करने का आग्रह करता हूं।”
It is a special 2nd August today! At a time when we are marking Azadi Ka Amrit Mahotsav, our nation is all set for #HarGharTiranga, a collective movement to celebrate our Tricolour. I have changed the DP on my social media pages and urge you all to do the same. pic.twitter.com/y9ljGmtZMk
— Narendra Modi (@narendramodi) August 2, 2022