बेघर हुए राहुल गांधी! खाली किया सरकारी आवास, ट्रक से ले जाया गया सामान…देखें वीडियो

Ads

Rahul Gandhi homeless: बंगला खाली करने के बाद राहुल गांधी फिलहाल अपनी मां सोनिया गांधी के साथ रह रहे हैं और नए आवास की तलाश में है।

  •  
  • Publish Date - April 22, 2023 / 05:01 PM IST,
    Updated On - April 22, 2023 / 05:02 PM IST

Rahul Gandhi homeless

Rahul Gandhi homeless : दिल्ली। लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकारी आवास खाली कर दिया है, आज उनका सामान सरकारी आवास से ले जाया गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सांसद के तौर पर मिला अपना आधिकारिक आवास खाली कर दिया है। सदस्यता जाने के बाद उन्हें सरकारी बंगले को खाली करने को कहा गया था, इसी आदेश को मानते हुए उन्होनें आज 22 अप्रैल शनिवार को 12, तुगलक लेन स्थित अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया। बंगला खाली करने के बाद राहुल गांधी फिलहाल अपनी मां सोनिया गांधी के साथ रह रहे हैं और नए आवास की तलाश में है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने की तारीफ

इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने राहुल गांधी की तारीफ की है। थरूर ने कहा कि राहुल का ये कदम अनुकरणीय है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट पर लिखा- “राहुल गांधी ने लोकसभा के आदेश पर तुगलक लेन में स्थित अपने सरकारी बंगले को खाली कर चुके हैं। अदालत ने उन्हें अपील के लिए 30 दिन का समय दिया था। एचसी या एसीसी उन्हें पुनः बहाल कर सकती है, लेकिन उनका बंगला छोड़ने का निर्णय, नियमों के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है।”

इधर लोकसभा सचिवालय को लिखे अपने पत्र में बंगला खाली पर राहुल गांधी सहमति जताते हुए लिखा- “पिछले चार बार से लोकसभा के निर्वाचित सदस्य के तौर पर यहां बिताए अपने समय की सुखद यादों के लिए एहसानमंद हूं। अपने अधिकारों के प्रति पक्षपात के बिना मैं निश्चित रूप से आपके पत्र में किए विवरण का पालन करूंगा।

read more: विराट कोहली की सुरक्षा में बड़ी चूक, हिस्ट्रीशीटर भी रुके थे उसी होटल में जहां था कोहली का परिवार

read more:  जीत की हैट्रिक पूरा करने उतरेंगे धोनी के धुरंधर, KKR वापसी करने को बेताब, यहां जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन