केरल का मुख्यमंत्री का नाम तय करने को लेकर राहुल और खरगे ने की आखिरी दौर की मंत्रणा

Ads

केरल का मुख्यमंत्री का नाम तय करने को लेकर राहुल और खरगे ने की आखिरी दौर की मंत्रणा

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 06:45 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 06:45 PM IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के मुख्यमंत्री के चयन को लेकर बुधवार को अंतिम दौर की मंत्रणा की और नाम की घोषणा बहुत जल्द होने की संभावना है।

खरगे के आवास ’10 राजा जी मार्ग’ पर दोनों नेताओं के बीच आधे घंटे से भी अधिक समय तक चर्चा हुई।

सूत्रों का कहना है कि बहुत जल्द नाम की घोषणा हो सकती है।

संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे वीडी सतीशन और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार हैं।

बीते सात मई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी आलाकमान को विधायक दल के नेता के चयन के लिए अधिकृत किया गया था।

केरल में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने राज्य की कुल 140 सीट में से 102 पर जीत दर्ज की।

भाषा हक पवनेश माधव

माधव