Rahul Gandhi on Mahila Aarakshan: ‘आप डरते हैं कि पावर कम हो जाएगी..’, महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए राहुल ने सरकार को लिया आड़े हाथों, बताया-क्या है असली मकसद

Rahul Gandhi on Mahila Aarakshan: 'आप डरते हैं कि पावर कम हो जाएगी..', महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए राहुल ने सरकार को लिया आड़े हाथों, बताया-क्या है असली मकसद

Rahul Gandhi on Mahila Aarakshan: ‘आप डरते हैं कि पावर कम हो जाएगी..’, महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए राहुल ने सरकार को लिया आड़े हाथों, बताया-क्या है असली मकसद

rahul gandhi/ image source: ani x handle

Modified Date: April 17, 2026 / 03:36 pm IST
Published Date: April 17, 2026 3:33 pm IST

Rahul Gandhi on Mahila Aarakshan: नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi महिला आरक्षण बिल पर बोल रहे हैं। संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि महिलाएं देश की सोच और समाज की दिशा तय करने में एक “ड्राइविंग फोर्स” की भूमिका निभाती हैं और हर व्यक्ति ने अपने जीवन में महिलाओं से बहुत कुछ सीखा है। राहुल गांधी ने महिलाओं के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उनके सशक्तिकरण पर सभी को गंभीरता से विचार करना चाहिए, लेकिन मौजूदा बिल को लेकर उन्होंने कई सवाल भी खड़े किए।

राहुल ने सरकार से कहा- आप डरते हैं कि पावर कम हो जाएगी

राहुल ने कहा-‘केंद्र ओबीसी वर्गो के भाई बहनों से अधिकार छीनना चाहती है। वे संविधान के ऊपर मनुवाद हावी करना चाहते हैं। शाह कहते हैं जातीय जनगणना शुरु हो गई है फिर कहते हैं मकानों की जाति नहीं होती। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।’ दूसरी बात- ‘आप डरते हो कि देश की राजनीति में क्या हो रहा है। आपकी पॉवर कम होती जा रही है। इसलिए चुनावी नक्शा बदलना चाह रहे हो जैसा कि असम में किया, लेकिन हम आपको ऐसा नहीं करने देंगे। पूरा विपक्ष इसे हरा कर रहेगा। हम ओबीसी का हक छीनने नहीं देंगे। आप उन्हें हिंदू बताते हो लेकिन उन्हें देश में उनका हक नहीं दिलाते। सच्चाई अच्छी नहीं लगती आपको।’

Rahul Gandhi: महिला आरक्षण बिल का नहीं किया समर्थन

राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल पर सीधा सवाल उठाते हुए कहा कि “पहला सच यह है कि यह महिलाओं का बिल नहीं है और इसका महिलाओं के सशक्तिकरण से कोई लेना-देना नहीं है।” उन्होंने आरोप लगाया कि इस बिल के जरिए देश के चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश की जा रही है। परिसीमन के मुद्दे को जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि जब तक जाति जनगणना नहीं होती, तब तक इस तरह के बड़े बदलावों को लागू करना उचित नहीं होगा। उनके अनुसार, बिना स्पष्ट आंकड़ों के आरक्षण और सीटों के पुनर्विन्यास से सामाजिक संतुलन प्रभावित हो सकता है।

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ संबंधों पर भी टिप्णी की और कहा कि “प्रधानमंत्री और मेरे बीच कोई व्यक्तिगत दिक्कत नहीं है।” हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनकी आपत्ति नीतियों और निर्णयों को लेकर है। इसी बीच राहुल गांधी को स्पीकर ने टोका।

इन्हें भी पढ़े:-

‘मेडिकल टूरिज्म’ को बढ़ावा देने के लिए अपनी ‘बेड’ क्षमता विस्तार को तेज कर रहा है मैक्स

उप्र: राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, विदेशी संपर्क की जांच शुरू

चीन में कैथोलिक समुदाय पर बढ़ा दबाव, सरकारी गिरजाघर से जुड़ने को मजबूर : रिपोर्ट

ओलंपिक में कोविड-19 टीका लगाने का फर्जी प्रमाणपत्र देने वाला हॉकी कोच बर्खास्त

इजराइल और अमेरिका का लक्ष्य ‘एक जैसा’, हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार: नेतन्याहू

आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री नायडू ने शोक जताया


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।