Rahul Gandhi on Women reservation Bill | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Rahul Gandhi on Women reservation Bill संसद में तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा हो रही है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इस दौरान जमकर निशाना साधा है और महिला आरक्षण बिल और परिसीमन के मुद्दे पर अपनी बात रखी। राहुल गांधी ने कहा कि सच यह है कि यह महिला आरक्षण बिल ही नहीं है।
Rahul Gandhi LIVE in Lok Sabha राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं सदन में कहूंगा कि यह महिला आरक्षण बिल नहीं है। यह उन्हें सशक्त नहीं बनाएगा। यह सिर्फ भारत के निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे को बदलने के लिए है। यह शेमफुल कानून है। पूरा विपक्ष कह रहा है कि पुराना कानून लाओ हम समर्थन देंगे, लेकिन इस वाले को नहीं।’
‘यह असली सच है जो में बता रहा हूं। भारत के इतिहास में सबसे कड़वा सच है। मैं इसके बारे में सब जानता हूं। यह ओबीसी, दलित वर्गों के लिए क्रूरता वाला बिल है। सभी जानते हैं कि ओबीसी, दलित और महिलाओं के साथ क्या होता है।’