राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों की मदद करें कांग्रेस कार्यकर्ता

राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों की मदद करें कांग्रेस कार्यकर्ता

राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों की मदद करें कांग्रेस कार्यकर्ता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: December 31, 2019 4:49 am IST

नई दिल्ली: सीएए को लेकर देश के कई हिस्सों में बीते दिनों जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं, कई स्थानों पर प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए थे, जिसके चलते दर्जनों लोग घायल हो गए थे। जबकि सैकड़ों लोग प्रदर्शन के दौरान घायल हो गए थे। इसी बीच सीएए और एनआरसी को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान किया है।

Read More: सेना अध्यक्ष के पद से रिटायर हुए जनरल बिपिन रावत, संभालेंगे भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की जिम्मेदारी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर ​कहा है कि सीएए के खिलाफ पूरे भारत में प्रदर्शन करते हुए कई युवा और महिलाएं घायल हो गए और यहां तक कि मारे भी गए। मैंने कांग्रेस पार्टी के अपने कार्यकतार्ओं से पीड़ित परिवारों से मिलने और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह करता हूं। मैं असम में शनिवार को दो युवा शहीदों के परिवारों से मिला।

Raad More: साल के आखिरी दिन बड़ी सौगात देगी सरकार, माफ होगा 5805 किसानों का कर्ज

Read More: नए साल से पहले Facebook ने पाकिस्तान को दिया जोर का झटका, समाचार चैनल PCB की लाइव स्ट्रीमिंग पर लगाई रोक

बता दें सीएए और एनआरसी को लेकर कांग्रेस पार्टी और पुलिस आमने सामने आ गए हैं। कल भी राहुल गांधी असम प्रवास के दौरान गुवाहाटी और कामरूप में दो युवाओं के परिवारों से मिले, जो प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में मारे गए थे। प्रदर्शनकारियों के समर्थन में खुलकर सामने आई कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी जेल में बंद लोगों की कानूनी मदद करने के लिए उत्तर प्रदेश में शीर्ष वकीलों के साथ बैठक की है।

Read More: पेंड्रा-गौरला सहित इन इलाकों में बारिश संभावना, कड़ाके की ठंड से पहले ही हलाकान हैं लोग


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"