राहुल गांधी नौ अगस्त को दिल्ली में छात्रों को संबोधित करेंगे : देवेंद्र यादव
राहुल गांधी नौ अगस्त को दिल्ली में छात्रों को संबोधित करेंगे : देवेंद्र यादव
नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नौ अगस्त को दिल्ली में छात्रों की एक सभा को संबोधित करेंगे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सोमवार को बताया कि यह कार्यक्रम प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ कांग्रेस के अभियान का हिस्सा होगा।
यादव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस 22 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी में ‘‘छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसे पार्टी नेता गौरव गोगोई, इमरान मसूद और प्रनीति शिंदे संबोधित करेंगी ।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नौ अगस्त को अभियान के तहत एक बड़े कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
यादव ने कहा, ‘‘लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन छात्रों को न्याय दिलाने के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया है, जिनका भविष्य प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे प्रश्नपत्र लीक के कारण बर्बाद हो गया है।’’
उन्होंने यह कहा, ‘‘पिछले 10 वर्षों में नीट समेत प्रमुख परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए।’’
भाषा हक राखी दिलीप
दिलीप

Facebook


