राहुल गांधी ने मतदाताओं से की महागठबंधन के पक्ष में वोट डालने की अपील, बोले- आज बदलेगा बिहार।
राहुल गांधी ने मतदाताओं से की महागठबंधन के पक्ष में वोट डालने की अपील, बोले- आज बदलेगा बिहार।
नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार को मतदाताओं से न्याय, रोजगार और किसान-मजदूर के लिए महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
ये भी पढ़ें- राहत की खबर: देश में दो-तीन राज्यों को छोड़कर कोविड-19 के मामलों मे…
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इस बार न्याय, रोज़गार, किसान-मज़दूर के लिए
आपका वोट हो सिर्फ़ महागठबंधन के लिए। बिहार के पहले चरण के मतदान की आप सभी को शुभकामनाएं।’’
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी को कोर्ट ने दी बड़ी राहत, मानहानि के मामले में अदालत मे…
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार को 71 सीटों पर मतदान हो रहा है। पहले चरण के मतदान में करीब दो करोड़ 14 लाख 84 हजार 787 मतदाता अपने मताधिकारों का उपयोग करेंगे ।
बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होने हैं। दूसरे और तीसरे चरण का मतदान क्रमश: तीन और सात नवम्बर को होगा। 10 नवम्बर को मतगणना होगी।
ये भी पढ़ें- कला में संवेदनशीलता पैदा करने की ताकत है : शबाना

Facebook


