चुनावी थकान मिटाने प्रियंका संग शिमला ट्रिप पर राहुल, सुबह-सुबह ढाबे में मैगी और कॉफी का लिया मजा
चुनावी थकान मिटाने प्रियंका संग शिमला ट्रिप पर राहुल, सुबह-सुबह ढाबे में मैगी और कॉफी का लिया मजा
शिमला। पांच राज्यों में चुनाव संपन्न कराने के बाद राहुल गांधी थोड़े रिफ्रेश मूड में आने के लिए शिमला की वादियों में ठण्ड का मजा ले रहे हैं। बता दें कि राहुल अपनी बहन प्रियंका वाड्रा और भांजे भांजियों के साथ शिमला गए हुए हैं। 
ज्ञात हो कि हिमाचल प्रदेश वे बाई रोड गए थे इसलिए रास्ते में उन्होंने बच्चों के साथ सोलन के एक ढाबे में चाय और मैगी का भी मजा लिया। बता दें कि राहुल को घूमने का शौक है। साथ ही उनकी अपनी बहन प्रियंका के साथ टुनिंग भी जबरदस्त है। चुकि प्रियंका का इन दिनों शिमला के छराबरा इलाके में घर बन रहा है जिसके चलते उनका आना -जाना लगा ही रहता है।

यहां ये बताना जरुरी है कि राहुल का यह दौरा पूर्णतःगैर राजनितिक है। बावजूद इसके जैसे ही राहुल गांधी और प्रियंका को ग्रामीणों ने देखा उन्हें घेर लिया और उनके साथ फोटो और सेल्फी खिंचवाने लगे।


Facebook


