राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- भारत में मर चुका है ‘लोकतंत्र’, कृषि क़ानून ‘सजा ए मौत’ है हमारे किसानों के लिए

राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- भारत में मर चुका है 'लोकतंत्र', कृषि क़ानून 'सजा ए मौत' है हमारे किसानों के लिए

राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- भारत में मर चुका है ‘लोकतंत्र’, कृषि क़ानून ‘सजा ए मौत’ है हमारे किसानों के लिए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: September 28, 2020 11:56 am IST

नई दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने रविवार को तीन कृषि विधेयकों को मंजूरी दी, जिनके चलते इस समय एक राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ है और खासतौर से पंजाब और हरियाणा के किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गजट अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने तीन विधेयकों को मंजूरी दी। ये विधेयक हैं- 1) किसान उपज व्‍यापार एवं वाणिज्‍य (संवर्धन एवं सुविधा) विधेयक, 2020, 2) किसान (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) मूल्‍य आश्‍वासन अनुबंध एवं कृषि सेवाएं विधेयक, 2020 और 3) आवश्‍यक वस्‍तु (संशोधन) विधेयक, 2020। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन भी लगातार जारी है। इसी कड़ी में राहुल गांधी ने एक बार फिर सरकार पर करारा प्रहार किया है।

Read More: राजधानी में लॉकडाउन खोलने के फैसले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय बोले- राजभवन जाने के लिए खोला गया है लॉकडाउन

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि कृषि क़ानून हमारे किसानों के लिए मौत की सज़ा हैं। उनकी आवाज़ संसद के अंदर और बाहर कुचल दी गयी है। ये इस बात का प्रमाण है कि भारत में लोकतंत्र मर चुका है।

Read More: बैंक प्रबंधन की बड़ी लारवाही, कई गांवों के किसानों को नहीं मिला फसल बीमा का लाभ, उतरे सड़कों पर

बता दें कि राहुल गांधी ​तीनों नए कृषि कानून को लेकर लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने शनिवार को एक वीडियो जारी कर कहा था कि आप पर आक्रमण जारी है तेजी से, सबसे पहले नोटबंदी, उसके बाद जीएसटी और अब कोरोना के समय में आप को एक रुपए नहीं दिया गया। आपको मारने की कोशिश की जा रही है, आपको गुलाम बनाया जा रहा है।

Read More: आखिर मासूम बच्चों का क्या कसूर? मां ने दो बच्चों के साथ नदी में लगाई छलांग

उन्होंने आगे कहा कि और अब ये तीन भयंकर कानून। आपको खत्म करने का कानून। आपके पैर पर कुल्हाड़ी मारने वाला कानून। हम आपके साथ खड़े हैं और हम इन कानूनों को रोकेंगे। मिलकर हम रोकेंगे। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से भी यह कहना चाहता हूं कि आपने बहुत बड़ी गलती की है। अगर किसान सड़क पर उतर आया तो बहुत जबर्दस्त नुकसान होने वाला है। ये कानून एकदम वापस लीजिए, समय बर्बाद मत करिए। और किसान को एमएसपी की गारंटी दीजिए।

Read More: लॉकडाउन के दौरान क्लब में अमीरों की बर्थडे पार्टी, हद तो तब हो गई जब गोली भी चली, धरे रह गए राजधानी पुलिस की सख्त कार्रवाई के दावे


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"