प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ राहुल की ‘गद्दार’ वाली टिप्पणी ‘बेहद शर्मनाक’ : गडकरी

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ राहुल की ‘गद्दार’ वाली टिप्पणी ‘बेहद शर्मनाक’ : गडकरी

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ राहुल की ‘गद्दार’ वाली टिप्पणी ‘बेहद शर्मनाक’ : गडकरी
Modified Date: May 21, 2026 / 01:01 am IST
Published Date: May 21, 2026 1:01 am IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की “गद्दार” वाली टिप्पणी की बुधवार को कड़ी निंदा की और इसे “बेहद शर्मनाक” करार दिया।

गडकरी ने कहा कि लोग कांग्रेस की “नफरत की राजनीति” का करारा जवाब देंगे।

राहुल ने बुधवार को अपने लोकसभा क्षेत्र रायबरेली में एक कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना करते हुए उन्हें “गद्दार” कहा।

गडकरी ने राहुल की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए राहुल गांधी की ओर से की गई टिप्पणी बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह उनकी अराजक मानसिकता को दर्शाती है।”

उन्होंने लिखा, “राजनीति में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक हैं, लेकिन लोकतंत्र में संवैधानिक पदों पर आसीन नेताओं के लिए इस तरह की भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया जाना बेहद निंदनीय है। यह देशवासियों की भावनाओं का अनादर है। देश की जनता ने कांग्रेस की नफरत की राजनीति का करारा जवाब दिया है और आगे भी देगी।”

भाषा पारुल जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में