ओडिशा के सरकारी अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी, दो इमारत और 20 भूखंड की जानकारी मिली

Ads

ओडिशा के सरकारी अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी, दो इमारत और 20 भूखंड की जानकारी मिली

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 02:59 PM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 02:59 PM IST

भुवनेश्वर, 30 जून (भाषा)ओडिशा के संबलपुर जिले में स्थित सरकारी वीर सुरेंद्र साई आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (वीआईएमएसआर)के एक अधिकारी के ठिकानों पर सर्तकता विभाग द्वारा मंगलवार को मारे गए छापों के दौरान के 20 बेशकीमती भूखंड और दो इमारतों सहित करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वीआईएमएसएआर- बरला के अधीक्षक कार्यालय में प्रतिष्ठान अधिकारी धनुर्धर बिस्वाल से जुड़ी चार जगहों पर तलाशी ली गई। उन पर आरोप था कि उनके पास आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति है।

अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान, सतर्कता अधिकारियों को संबलपुर शहर के बाहरी इलाके में 20 बेशकीमती भूखंड, दो इमारतें (जिनमें एक बहुमंजिला इमारत भी शामिल है), 19.72 लाख रुपये नकद, एक ट्रक, एक चार-पहिया वाहन, दो ट्रैक्टर और सोने के आभूषण की जानकारी मिली।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान को दो पुलिस उपाधीक्षक, पांच निरीक्षक, तीन सहायक उप निरीक्षक और अन्य सहयोगी कर्मचारियों की टीम ने अंजाम दिया।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप