KMA Allowance Hike: नवरात्रि पर इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई के बाद अब इस भत्ते में हुई ताबड़तोड़ बढ़ोतरी, जानिए अब मिलेगी कितनी राशि?

नवरात्रि पर इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई के बाद अब इस भत्ते में हुई ताबड़तोड़ बढ़ोतरी, Railway Hike Running Staff KMA Allowance

KMA Allowance Hike: नवरात्रि पर इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई के बाद अब इस भत्ते में हुई ताबड़तोड़ बढ़ोतरी, जानिए अब मिलेगी कितनी राशि?
Modified Date: March 19, 2026 / 04:23 pm IST
Published Date: March 19, 2026 4:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रेलवे ने रनिंग स्टाफ के KMA में 25% बढ़ोतरी को दी सैद्धांतिक मंजूरी
  • DA 50% पार होने के बाद नियम के तहत अन्य भत्तों में संशोधन
  • लाखों लोको पायलट और गार्ड्स की आय में होगा बड़ा इजाफा

नई दिल्लीः KMA Allowance Hike: आस्था, उल्लास और शक्ति की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो गया है। इस पावन दिन पर भारतीय रेलवे के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे ने रनिंग स्टाफ (लोको पायलट और गार्ड) ने गारंटीकृत किलोमीटर भत्ते (KMA) में 25% की बढ़ोतरी को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इससे पहले उनका महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था। ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने रेलवे मंत्रालय से मिली इस मंजूरी की पुष्टि करते हुए इसे रेल कर्मचारियों के लंबे संघर्ष और एकजुटता का परिणाम बताया है। हालांकि इसका आधिकारिक आदेश जारी होने में अभी समय लग सकता है।

KMA Allowance Hike: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे में रनिंग स्टाफ (लोको पायलट और गार्ड) को लेकर एक नियम बनाया गया है, जिसमें DA के एक निश्चित सीमा (50%) पार करने पर अन्य भत्तों में भी स्वतः संशोधन का प्रावधान होता है। यह नियम के तहत इसे मंजूरी दी गई है। 25% की इस बढ़ोतरी के बाद लोको पायलट और गार्ड्स की मासिक आय में बड़ा अंतर देखने को मिलेगा। AIRF के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने इस सफलता को रेल कर्मचारियों की एकजुटता का परिणाम बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि वित्त मंत्रालय के सचिव और रेल मंत्री दोनों के साथ हुई हालिया बैठकों में इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा गया था। इस फैसले से न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति में भी बड़ा सुधार होगा। नवरात्रि के इस खास मौके पर मिली इस खुशखबरी ने रेलकर्मियों के बीच जश्न का माहौल पैदा कर दिया है।

यहां जानिए अब कितना मिलेगा KMA

पद (Category) पुरानी दर (प्रति 100 किमी) नई दर (25% बढ़ोतरी के बाद)
लोको पायलट (Mail/Express) ₹530 ₹662.50
लोको पायलट (Passenger) ₹525 ₹656.25
लोको पायलट (Goods) ₹520 ₹650.00
असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) ₹376 ₹470.00
गार्ड (Mail/Express) ₹480 ₹600.00
इन्हें भी पढ़ेंः-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।