Railway Ticket Price Increase News: रेलवे ने नए साल से पहले बढ़ाया किराया, 4 दिन बाद लागू हो जाएंगे नए फेयर, हर साल होगी 600 करोड़ की अधिक कमाई

Ads

Railway Ticket Price Increase News: रेलवे ने नए साल से पहले बढाया किराया, 4 दिन बाद लागू हो जाएंगे फेयर, हर साल होगी 600 करोड़ की अधिक कमाई

  •  
  • Publish Date - December 22, 2025 / 12:15 PM IST,
    Updated On - December 22, 2025 / 01:06 PM IST

Train Fare Increase Today News: आज से बढ़ गए ट्रेन टिकट के दाम, स्लीपर-एसी में सफर करने वालों को खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे / Image: IBC24 Customiozed

HIGHLIGHTS
  • नॉन-एसी पर यात्री को केवल ₹10 अतिरिक्त देने होंगे
  • 26 दिसंबर 2025 या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर लागू होंगे
  • पहले से बुक टिकटों पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा

नयी दिल्ली:  Railway Ticket Price Increase News रेल मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की कि 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए साधारण श्रेणी के टिकट में प्रति किलोमीटर एक पैसा और मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की गैर-वातानुकूलित श्रेणी व सभी ट्रेन की वातानुकूलित श्रेणियों में प्रति किलोमीटर दो पैसे की वृद्धि की जाएगी। नयी दरें 26 दिसंबर 2025 से प्रभावी होंगी।

Railway Ticket Price

अधिकारियों ने कहा, “उपनगरीय रेलगाड़ियों के मासिक सीजन टिकट और अन्य ट्रेन में 215 किलोमीटर तक की साधारण श्रेणी की यात्रा के किराए में कोई वृद्धि नहीं की गई है।” उन्होंने कहा कि किराए में इस बढ़ोतरी से रेलवे को 31 मार्च 2026 तक करीब 600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है। रेल मंत्रालय के अनुसार, जुलाई 2025 में की गई किराया वृद्धि से अब तक लगभग 700 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है।

ये भी पढ़ें:-

रेल किराए में नई बढ़ोतरी कब से लागू होगी?

रेलवे की नई दरें 26 दिसंबर 2025 से पूरे देश में प्रभावी रूप से लागू कर दी जाएंगी।

क्या सभी ट्रेनों और श्रेणियों के लिए किराया बढ़ाया गया है?

नहीं, उपनगरीय ट्रेनों (Local Trains) और 215 किलोमीटर तक की छोटी दूरी की साधारण यात्रा के लिए किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मासिक सीजन टिकट (MST) भी पहले की तरह रहेंगे।

लंबी दूरी के यात्रियों पर इसका कितना आर्थिक बोझ पड़ेगा?

इसका असर बहुत मामूली है। उदाहरण के तौर पर, यदि आप मेल/एक्सप्रेस के नॉन-एसी कोच में 500 किलोमीटर की यात्रा करते हैं, तो आपको केवल ₹10 अतिरिक्त चुकाने होंगे।

क्या वातानुकूलित (AC) श्रेणी के टिकट भी महंगे होंगे?

हाँ, सभी ट्रेनों की वातानुकूलित श्रेणियों (AC 1, 2, 3) में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की वृद्धि की गई है।

अगर मैंने टिकट पहले से बुक कर ली है, तो क्या मुझे अतिरिक्त पैसे देने होंगे?

नहीं, रेल मंत्रालय के अनुसार, 26 दिसंबर से पहले बुक किए गए टिकटों पर यह बढ़ोतरी लागू नहीं होगी। यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई अंतर राशि नहीं देनी पड़ेगी।