Pariksha Pe Charcha 2026: आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे पीएम मोदी, विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से करेंगे सीधा संवाद, कार्यक्रम की पूरी जानकारी जानें यहां

Ads

Pariksha Pe Charcha 2026: 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम 6 फरवरी को होने जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली में सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

  •  
  • Publish Date - February 6, 2026 / 06:46 AM IST,
    Updated On - February 6, 2026 / 06:57 AM IST

Pariksha Pe Charcha 2026/ image source: IBC24 File Photo

HIGHLIGHTS
  • 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम 6 फरवरी को होने जा रहा है।
  • कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली में सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
  • विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से पीएम मोदी करेंगे संवाद।

Pariksha Pe Charcha 2026: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2018 से लगातार हर साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में छात्र-छात्रों, माता-पिता और शिक्षकों से परीक्षा को लेकर चर्चा करते हैं। इस बार ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम आज 6 फरवरी शुक्रवार को होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी देशभर के विद्यार्थियों से चर्चा करेंगे। (Pariksha Pe Charcha 2026) कार्यक्रम का राष्ट्रीय आयोजन नई दिल्ली में सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा कार्यक्रम

‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का प्रसारण DD न्यूज, DD इंडिया, DD नेशनल और ऑल इंडिया रेडियो पर किया जाएगा। इसके साथ ही इस कार्यक्रम को अन्य छात्र शिक्षा मंत्रालय के यूट्यूब चैनल और Mygov.in पोर्टल पर भी देख सकेंगे। ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम शुबह 10 बजे से शुरू होगा। परीक्षार्थियों के साथ संवाद सत्र गुजरात के देवमोगरा, (Pariksha Pe Charcha 2026)  तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, असम के गुवाहाटी और दिल्ली में सात, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर आयोजित किए गए।

पीएम मोदी ने X पर शयेर किया था पोस्ट

Pariksha Pe Charcha 2026:  हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा था कि,‘‘हमेशा की तरह, अपने युवा दोस्तों के साथ बातचीत करना और तनाव मुक्त परीक्षाओं एवं कई अन्य चीजों पर चर्चा करना ताजगी भरा होता है।” पीएम एक वीडियो भी पोस्ट किया था। इस वीडियो में पीएम मोदी बच्चों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं और (Pariksha Pe Charcha 2026)  उनके कंफ्यूजन को दूर कर परीक्षा का स्ट्रेस कम कर रहे हैं।

छात्र ने बताया कैसा रहा अनुभव

एक छात्र ने अपना अनुभव बताते हुए कहा, “हमने ऐसा अपने सपने में भी नहीं सोचा था कि पीएम मोदी खुद हमसे मिलेंगे।” वहीं, पीएम मोदी ने सभी बच्चों से पूछा कि. उन्होंने कुछ खाया या नहीं, जिसका जवाब सभी ने हां में दिया। इस दौरान कुछ छात्रों ने पीएम से सवाल पूछे, “रोजाना कौन सी एक छोटी सी हैबिट (Pariksha Pe Charcha 2026)  अपनानी चाहिए, जिससे हम अपने सपने के नजदीक पहुंचते जाएं? हमें मोटिवेशन की जरूरत है या अनुशासन की? आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए आप हमें क्या सलाह देना चाहेंगे? आपने अपने तनाव को कैसे हैंडल किया?”

पीएम मोदी ने दिए बच्चों के सवालों के जवाब

Pariksha Pe Charcha 2026:  बच्चों के सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, “परीक्षा के लिए सबसे अच्छी चीज होती है, लिखने की (Pariksha Pe Charcha 2026)  आदत डालना। आप मान के चलिए, आपने जो पढ़ा है, वो कहीं ना कहीं तो स्टोरेज है। आप अपने पैटर्न पर पूरा भरोसा करो। हर एक को हर चीज नहीं आती है, लेकिन हर एक को कुछ न कुछ तो आता ही है।”

‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के लिए 4.5 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के लिए इस साल 4.5 करोड़ से ज्यादा प्रतिभागियों ने पंजीयन (Pariksha Pe Charcha 2026)  करवाया है। इतना ही अतिरिक्त 2.26 करोड़ लोगों ने इस कार्यक्रम से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस प्रकार इस वर्ष कुल भागीदारी 6.76 करोड़ से अधिक हो गई है।

इन्हे भी पढ़ें:-

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम क्या है और इसकी शुरुआत कब हुई?

परीक्षा पे चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वार्षिक कार्यक्रम है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी। इसमें पीएम मोदी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से परीक्षा, तनाव और जीवन से जुड़े विषयों पर संवाद करते हैं।

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम कितने बजे शुरू होता है?

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आमतौर पर सुबह 10 बजे शुरू होता है। इस वर्ष भी इसका आयोजन सुबह 10 बजे से नई दिल्ली में किया जा रहा है।

परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण कहां देखा जा सकता है?

परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण DD न्यूज, DD नेशनल, DD इंडिया, ऑल इंडिया रेडियो, शिक्षा मंत्रालय के यूट्यूब चैनल और MyGov.in पोर्टल पर देखा जा सकता है।

परीक्षा पे चर्चा में कौन-कौन भाग ले सकता है?

परीक्षा पे चर्चा में देशभर के छात्र-छात्राएं, माता-पिता और शिक्षक भाग ले सकते हैं। इसके लिए पहले पंजीकरण कराया जाता है।

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का छात्रों को क्या लाभ मिलता है?

परीक्षा पे चर्चा के माध्यम से छात्रों को परीक्षा के तनाव को कम करने, आत्मविश्वास बढ़ाने, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने को लेकर प्रधानमंत्री से सीधे मार्गदर्शन मिलता है।