Amit Shah Jammu-Kashmir Visit/Image Credit: IBC24
Amit Shah Jammu-Kashmir Visit: नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर है। अपने तीन दिवसीय दौरा कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री शाह जम्मू कश्मीर के अधिकारियों के साथ वहां की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही वह जम्मू कश्मीर के राजनीतिक नेतृत्व से बातचीत करेंगे और केंद्र शासित (Amit Shah Jammu-Kashmir Visit) प्रदेश में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के उद्घाटन भी करेंगे। गृहमंत्री शाह गुरूवार 5 फरवरी की शाम जम्मू पहुँचनहे और लोक भवन में राजनीतिक नेताओं के साथ कई बैठकें की।
Amit Shah Jammu-Kashmir Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज यानी 06 फरवरी 2026 को कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र का दौरा करेंगे (Amit Shah Jammu-Kashmir Visit) और सुरक्षा उपायों का जायजा लेंगे। अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र का दौरा करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री शाह केंद्र शासित प्रदेश में समग्र सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करने के लिए जम्मू में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
Amit Shah Jammu-Kashmir Visit: इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री शाह जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति को लेकर होने वाली समीक्षा बैठके में शामिल होने और (Amit Shah Jammu-Kashmir Visit) इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय सुरक्षा बलों के प्रमुख, खुफिया एजेंसियों और केंद्र शासित के शीर्ष नागरिक और पुलिस विभाग की वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
Amit Shah Jammu-Kashmir Visit: इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह शनिवार 07 फरवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंचेंगे और यहां कई (Amit Shah Jammu-Kashmir Visit) विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि, गृहमंत्री शाह जम्मू से ही सीधा छत्तीसगढ़ रवाना हो सकते हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-