Home » Country » Railways suddenly canceled many trains on this route, this reason behind this decision
Indian Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने अचानक इस रूट की कई ट्रेनों को किया रद्द, इस वजह से लिया गया फैसला
Ads
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने अचानक इस रूट की कई ट्रेनों को किया रद्द, Railways suddenly canceled many trains on this route, this reason behind this decision
जयपुर: Indian Railway News: पंजाब में भारी बारिश के कारण राजस्थान की कई ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी बारिश के कारण कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-17 पर तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
Indian Railway News: उन्होंने बताया कि इसके कारण गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी, गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर, गाड़ी संख्या 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी, गाड़ी संख्या 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी, गाड़ी संख्या 12413 अजमेर- जम्मूतवी, गाड़ी संख्या 12414 जम्मूतवी-अजमेर, गाड़ी संख्या 19224 जम्मूतवी- साबरमती और गाड़ी संख्या 19223 साबरमती- जम्मूतवी 31 अगस्त को रद्द रहेगी।