शह मात The Big Debate: ओवैसी का MP प्लान.. साथ आएंगे मुसलमान? AIMIM चीफ ने भोपाल में की जनसभा, क्या UCC के बहाने की जा रही मुस्लिमों को रिझाने की कोशिश?

Ads

Owaisi Public Meeting in Bhopal: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने राजधानी भोपाल में UCC के खिलाफ जनसभा आयोजित की है।

  •  
  • Publish Date - September 15, 2026 / 11:39 PM IST,
    Updated On - September 15, 2026 / 11:41 PM IST

Owaisi Public Meeting in Bhopal/Image Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश में UCC यानी समान नागरिक संहिता को लेकर बहस थम नहीं रही।
  • AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भोपाल में UCC के खिलाफ जनसभा आयोजित की है।
  • मुस्लिम समाज का एक हिस्सा उनके दौरे का विरोध कर रहा है।

Owaisi Public Meeting in Bhopal: भोपाल: मध्य प्रदेश में UCC यानी समान नागरिक संहिता को लेकर बहस थम नहीं रही। विधानसभा से पारित UCC विधेयक को राज्यपाल मंगुभाई पटेल की मंजूरी मिल चुकी है और अब इसके लागू होने की राह में राष्ट्रपति की स्वीकृति अगला अहम पड़ाव है। इस बीच AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भोपाल में UCC के खिलाफ जनसभा आयोजित की है।

हालांकि मुस्लिम समाज का एक हिस्सा उनके दौरे का विरोध कर रहा है। आरोप है कि ओवैसी की राजनीति की वजह से मुस्लिमों का हित प्रभावित हो रहा है।

Owaisi Public Meeting in Bhopal: ओवैसी के दौरे को लेकर कांग्रेस और बीजेपी भी आमने-सामने आ गई है। कांग्रेस लंबे समय से AIMIM को बीजेपी की ‘बी टीम’ और वोट कटवा पार्टी बताती रही है। तो वहीं बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस को ओवैसी से इसलिए डर लग रहा है क्योंकि AIMIM उसके परंपरागत मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगा सकती है।

ओवैसी के दौरे को मुस्लिम बहुल इलाकों में AIMIM की राजनीतिक पैठ बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। (Owaisi Public Meeting in Bhopal) दूसरी तरफ, मुस्लिम समाज के भीतर से ही दौरे का विरोध भी हो रहा है। मतलब UCC अब सिर्फ कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश में मुस्लिम राजनीति, कांग्रेस के वोट बैंक और AIMIM की संभावित एंट्री का बड़ा सियासी मुद्दा बन चुका है।

इन्हें भी पढ़ें:-