दिल्ली में शनिवार को बारिश और आंधी की संभावना: आईएमडी

दिल्ली में शनिवार को बारिश और आंधी की संभावना: आईएमडी

दिल्ली में शनिवार को बारिश और आंधी की संभावना: आईएमडी
Modified Date: May 24, 2025 / 08:21 pm IST
Published Date: May 24, 2025 8:21 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को आंधी के साथ बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान सामान्य 1.7 डिग्री कम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि रविवार को हवा, आंधी और हल्की बारिश के अनुमान के कारण शहर के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है। उसने बताया कि शनिवार शाम 5.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 49 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 141 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में रहा।

भाषा जितेंद्र धीरज

धीरज


लेखक के बारे में