राजस्थान में बारिश का दौर जारी, कई जगह भारी वर्षा

Ads

राजस्थान में बारिश का दौर जारी, कई जगह भारी वर्षा

  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 12:45 PM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 12:45 PM IST

जयपुर, 24 जुलाई (भाषा) दक्षिण पश्चिम मानसून के असर से राजस्थान में बारिश का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में कई जगह मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य में कई जगह भारी बारिश हो सकती है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शुक्रवार सुबह तक के चौबीस घंटे में राजस्थान में कई जगह मध्यम से भारी बारिश हुई। सबसे अधिक 90 मिलीमीटर (भारी) बारिश बाड़मेर के पचपदरा में दर्ज की गई।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी कुछ दिन मानसून सक्रिय रहेगा।

आज शुक्रवार को अजमेर, कोटा, जोधपुर व उदयपुर संभाग में मध्यम से भारी बारिश व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। वहीं जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण पश्चिमी व दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में मध्यम से भारी बारिश की गतिविधियां 25 जुलाई को भी होंगी जबकि बाकी हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है।

भाषा पृथ्वी

सिम्मी वैभव

वैभव