दिल्ली में शुक्रवार को बारिश होने का अनुमान

Ads

दिल्ली में शुक्रवार को बारिश होने का अनुमान

  •  
  • Publish Date - July 11, 2024 / 10:19 PM IST,
    Updated On - July 11, 2024 / 10:19 PM IST

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को उमस भरा दिन रहा और शुक्रवार को मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है। दिन में आर्द्रता 56 से 91 प्रतिशत के बीच रही।

शहर में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार सुबह 8:30 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे तक दिल्ली में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

भाषा

शुभम जोहेब

जोहेब