दिल्ली में आज बारिश का अनुमान

दिल्ली में आज बारिश का अनुमान

दिल्ली में आज बारिश का अनुमान
Modified Date: October 2, 2025 / 10:43 am IST
Published Date: October 2, 2025 10:43 am IST

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में आज यानी बृहस्पतिवार को बारिश होने एवं गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कहीं बारिश दर्ज नहीं की गई।

विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को बारिश होने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में